darsh news

जहानाबाद जेल में गूंजी किलकारी, हत्या मामले में जेल में बंद है मां...

jail me baccha

जहानाबाद: जेलों में अक्सर कैदियों को रखा जाता है और वहां किसी बच्चे की किलकारी किसी अजूबे से कम नहीं है। लेकिन ऐसा कुछ देखने को मिला है जहानाबाद जेल में जहां हत्या के मामले में बंद एक महिला कैदी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की किलकारी के साथ ही जेल में खुशियाँ फ़ैल गई। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताये जा रहे हैं। जेल में बच्ची को जन्म देने वाली मां की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव निवासी बसंती देवी के रूप में की गई है जिसने जेल में एक बच्ची को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें   -   ए-आई से लेकर मखाना तक: उद्योग वार्ता में बिहार के निवेश भविष्य पर बड़ा संकेत

मिली जानकारी के अनुसार महिला कैदी काको में एक हत्या मामले में जेल में पिछले 8 महीने से बंद है। वह पहले से गर्भवती थी। जेल में अचानक तबियत खराब होने के बाद चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने उसकी नियमित जांच और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की और प्रसव पीड़ा होने पर उसे सदर अस्पताल पहुँचाया। सदर अस्पताल में महिला चिकित्सकों ने उसका नॉर्मल डिलीवरी कराई। फ़िलहाल जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल मां बच्ची दोनों को 48 घंटे के लिए चिकित्सकों की निगरानी में सदर अस्पताल में रखा गया है जहां से उन्हें फिर जेल भेज दिया जायेगा। मामले में बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ ही जेल में रहेगी।

यह भी पढ़ें   -   होली का नजराना मांगने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट, थाना का घेराव कर किया जम कर हंगामा...

जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr