पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पटना लौट चुके हैं। इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी पटना लौट आये हैं। हालांकि सीएम नीतीश के इस्तीफे की अटकलों के बीच अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश पटना वापस लौट आये हैं। दिल्ली में भाजपा की बैठक रद्द होने के बाद दोनों डिप्टी सीएम भी बिहार आ गए हैं तो दूसरी तरफ राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में बड़ी बैठक की।

बैठक के बाद तेजस्वी यादव राज्य की NDA सरकार पर जम कर बरसे और कहा कि इन लोगों को आजकल बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है और ये लोग बस सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी ने कहा कि धनतंत्र और मशीन तंत्र से इन लोगों ने सरकार बनाया है। पिछले दो महीने से बिहार में कैबिनेट की बैठक नहीं की गई है जबकि एक एक दिन महत्वपूर्ण होता है। इनलोगों को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें   -   नीतीश कुमार के शपथग्रहण पर भड़के तेजस्वी, कहा कौन सा पीएम का ले रहे हैं, NDA को भी सुना दिया'

राज्य में लगातार हत्या, गोलीबारी, बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है, रोजगार नहीं है, ओला गिरे किसानों को कोई मदद नहीं की गई। गैस की कमी की वजह से दूसरे राज्यों से मजदूर अब वापस लौट रहे हैं। पेट्रोल डीजल का दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पहले पांच वर्ष में एक बार सरकार बनती थी लेकिन ये लोग 2-3 महीने में सरकार बना रहे हैं। जदयू के लोग माथा फोड़ रहे हैं कि भाजपा ने धोखा दे दिया, भाजपा के सारे लोगों को सीएम बनना है, जदयू के लोग चाहते हैं कि निशांत को मुख्यमंत्री बनायें। इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर खत्म है, सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें   -    नीतीश के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज, दिल्ली में BJP की बैठक टली-तेजस्वी बंद कमरे में नेताओं के साथ बना रहे रणनीति

YouTube Video