darsh news

जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर को अपराधियों ने देहरादून में भूना, संभलने से पहले ही...

jharkhand ke gangster ki dehradun me hatya

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कुख्यात की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर इसे गैंगवार का नतीजा बता रही है वहीं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें     -      उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवा को लेकर की बड़ी पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में...

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से निकलते वक्त अपराधियों ने जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले अपराधियों ने घटनास्थल की रेकी की थी और फिर घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा रोज की तरह मॉल स्थित जिम में कसरत करने के बाद वहां से निकल रहा था तभी पहले घात लगाये दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिससे कुख्यात ने एस्केलेटर पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रम को हमलावरों ने करीब से तीन गोलियां मारी है।

घटना के बाद हमलावर मॉल से बाहर भागे जहां बाइक से एक अन्य बदमाश उनका पहले से इंतजार कर रहा था और फिर तीनों बाइक से सवार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विक्रम शर्मा देहरादून में किराये के मकान में रहता था। वह अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास हमेशा लाइसेंसी पिस्टल रखता था लेकिन हमला के वक्त वह जब तक संभल पाता तब तक शूटरों ने उसे ढेर कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि विक्रम का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या आपसी वर्चस्व की लड़ाई में की गई है। हालांकि मृतक के परिवार ने किसी तरह की धमकी से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें     -      पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि को भेजे गए नोटिस पर WJAI की गंभीर आपत्ति, पत्रकारों की गरिमा की रक्षा की मांग


Scan and join

darsh news whats app qr