लातेहार: नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 35 मामलों में वांछित एक नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस नक्सल विरोधी अभियान के मामले में इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भागिया गांव निवासी नक्सली आलोक यादव उर्फ़ चंद्रशेखर कुमार यादव प्रतिबंधित PLFI का सदस्य था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी।

यह भी पढ़ें    -     कोहरे का असर रेल यात्रियों पर भारी, राजधानी समेत दर्जनों ट्रेन चल रही घंटों देरी से...

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि नक्सली आलोक पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था और वह लातेहार तथा रांची के विभिन्न थानों में कुल 35 मामलों का आरोपी था। पुलिस के समक्ष सरेंडर करते हुए नक्सली आलोक यादव ने एक तमंचा, चार कारतूस और अपने निजी सामान भी सौंपे हैं। नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार की तरफ से चलाये जा रहे अभियान नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को तत्काल एक लाख रूपये का चेक दिया गया। 

यह भी पढ़ें    -     बांग्लादेश में हिंसा का भारत में हो रहा विरोध, दरभंगा में विहिप समेत कई संगठनों ने...