darsh news

रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश… अब खुला राज, 6 अपराधी गिरफ्तार

kidnapping case in mujaffarpur

मुजफ्फरपुर जिले में अपहरण कर हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस जघन्य वारदात में संलिप्त छह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सकरा थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 17 जनवरी 2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत की गई।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दुर्गेश कुमार (निवासी सिलौट), पंकज कुमार, कन्हाई ठाकुर (दोनों हरिशंकर मनियारी), रविरंजन कुमार सिंह उर्फ रौशन, अजय कुमार ठाकुर और दिलीप कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, एक बाइक और मृतक का खून लगा जैकेट बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: फंदा जमीन को छू रहा था, हाथों पर थे निशान… 19 साल की मौत बनी पहेली

पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों ने सकरा थाना क्षेत्र निवासी मनीष राज का अपहरण किया था। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को सिलौट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और जिला पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की, जिसके बाद सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें: लव स्टोरी या प्लान्ड फ्रॉड? पुलिस जांच में उलझा मामला

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कन्हाई ठाकुर एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Scan and join

darsh news whats app qr