Bihar News : लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य पहुंची भगवान बुद्ध के शरण में... साथ में पुत्र भी...
बोधगया में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य का आगमन हुआ। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के लाडली बेटी रोहिणी आचार्य बोधगया पहुंचने के बाद भगवान बुद्ध के शरण में गए और उनका आशीर्वाद ली

Gaya Ji : बिहार के गयाजी में मोक्ष और ज्ञान की भूमि बोधगया में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य का आगमन हुआ। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के लाडली बेटी रोहिणी आचार्य बोधगया पहुंचने के बाद भगवान बुद्ध के शरण में गए और उनका आशीर्वाद ली। लालू प्रसाद यादव के बेटी रोहिणी आचार्य का बोधगया में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।
बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने एक दिवसीय गयाजी दौरे पर आए हैं। एक दिवसीय दौरे पर आने के बाद लालू प्रसाद यादव के लाडली बेटी रोहिणी आचार्य अपने पुत्र के साथ बोधगया में सुबह भगवान बुद्ध के शरण में जाकर पूजा अर्चना की। रोहिणी आचार्य के साथ में उनके पुत्र भी भगवान बुद्ध का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। बोधगया से विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में जाकर रोहिणी आचार्य दर्शन करेगी। रोहिणी आचार्य ने कहा कि, मैं गयाजी पहुंची हूं और भगवान बुद्ध का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ली हूं। हमने बिहार राज्य एवं देश में खुशहाली सुख शांति सौहार्द एवं अमन चैन की कामना करती हूं।
गयाजी से मनीष कुमार की रिपोर्ट
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :