नई दिल्ली: कोलकाता समेत देश के कई जगहों पर आतंकवादी हमला का मास्टरमाइंड लश्कर ए तैयबा का सदस्य आतंकी सब्बीर अहमद लोन को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी एजेंसी ISI के निर्देश पर लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और देश में कई आतंकी हमलों का भी आरोपी है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी की मदद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह लश्कर ए तैयबा के आतंकी मोड्यूल का सदस्य था और बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधयां संचालित कर रहा था। वह हाल ही में सब्बीर के नियंत्रण वाले मोड्यूल के कई सदस्यों की दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार कई सदस्यों की निशानदेही पर पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें - “इस्तीफे के पीछे क्या है बड़ा खेल? बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप!”
जानकारी के अनुसार सब्बीर जम्मू कश्मीर के कंगन इलाके का रहने वाला है और उसने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली और देश में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहा है। लगभग दो दशकों से लश्कर से जुड़ा आतंकी सब्बीर भारत में अशांति फ़ैलाने के लिए बांग्लादेशियों और भारत में छुपे घुसपैठियों की भर्ती करता था। बताया जा रहा है कि उसका संपर्क 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से भी है। बता दें कि सब्बीर इससे पहले 2007 में भी गिरफ्तार किया गया था जिसे 2018 तक तिहाड़ जेल में रखा गया था और जमानत पर रिहा किया गया था। उस वक्त उसके पास से एके47 राइफल और ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। उस वक्त उसका संबंध जमात-उद-दावा से था। जेल से बाहर आने के बाद वह बांग्लादेश चला गया और वहां से लश्कर का नेत्व्रोक बना कर पाकिस्तानी हैंडलर्स तथा बांग्लादेशी ऑपरेटिव्स के साथ संपर्क किया।
सब्बीर अहमद लोन कोलकाता हमले, 22 जनवरी 2002 के अमेरिकन सेंटर हमले से सीधा और गहरा संबंध था। उसने हमले की साजिश और उसे अंजाम देने के लिए जरुरी ग्राउंड सपोर्ट भी तैयार कराई थी। इसके साथ ही वह हमलावरों को लॉजीस्टिक्स मास्टरमाइंड के रूप में भी जाना जाता है। सब्बीर मुख्य रूप से बांग्लादेश सीमा पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त कर कोलकाता में हमलावरों तक पहुंचाता था।
यह भी पढ़ें - नीतीश के इस्तीफे के बाद तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, निशांत को लेकर भी कही बड़ी बात तो इशारों में ही...