पटना: राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बीते 29 अप्रैल को एक आभूषण दुकान में हुए लूटपाट मामले में पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां एक आरोपी का एनकाउंटर किया तो चार अन्य को गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हथियार और लूटे गए आभूषण भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पटना पुलिस ने आभूषण दुकानदारों से भी बड़ी अपील की है।
मामले में पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में स्थित आभूषण दुकान में हुए लूटपाट मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। छानबीन के क्रम में पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया और एक आरोपी उदित कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी पहचान की तथा दिलीप कुमार तथा रोहन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर दिलीप के द्वारा बताये गए स्थान पर जब पुलिस हथियार बरामद करने पहुँची तो वहां उसने पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी करवरे में उसे भी एक गोली लगी है।
यह भी पढ़ें - कैबिनेट की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे CM सम्राट, नीतीश ने कंधे पर हाथ रख दिया आशीर्वाद
SSP ने बताया कि लूट कांड में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किया है। वहीं एक अन्य आरोपी सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 1 किलो 700 ग्राम चांदी का आभूषण भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें - समय सीमा के अंदर पूर्ण होगी ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल निर्माण, सभी प्रोजेक्ट के गुणवत्ता की होगी जांच