पटना: बीते दिनों लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक दो तिहाई बहुमत नहीं मिल पाने की वजह से गिर गया। विधेयक गिरने के बाद से ही सत्ता पक्ष कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी पटना की सड़क पर बिहार सरकार में मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे रालोमो कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान मंत्री समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब महिलाओं को उनका हक़ देने की कोशिश कर रहे थे तो कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने उसमें रुकावट पैदा कर दी।

यह भी पढ़ें   -    ज्वेलरी दुकान में लूटपाट मामले में पटना पुलिस ने एक को मारी गोली, 5 को दबोचा, पौने दो किलो आभूषण भी बरामद

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय से परिसीमन का मुद्दा उठा कर संघर्ष कर रही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व का मौका देने की कवायद कर रहे थे जिसे कांग्रेस ने बीच में ही रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यह कानून पास हो जाता तो आगामी लोकसभा चुनाव से देश के सभी राज्यों में सीटों की संख्या सामान अनुपात में बढ़ जाती और महिलाओं को भी भागीदारी मिलती। अगर सीटों और क्षेत्रों की संख्या बढ़ जाती है तो फिर यह विकास कार्यों के लिए भी बेहतर साबित होता लेकिन कांग्रेस और उसके अन्य सहयोगी दलों ने इसे रोक दिया।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने कार्यकाल में महिलाओं को उनका हक़ तो दिया नहीं और जब NDA की सरकार यह करने जा रही थी तो उसका विरोध कर देश की महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को ठेस पहुँचाया है। देश की महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी और विपक्षी दलों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा

यह भी पढ़ें   -    10 वर्षों में 100 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, मछली उत्पादन में बिहार देश में चौथे स्थान पर

YouTube Video