गया जी: गया जी में स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में बीती रात अचानक छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया और थाना पहुंच गई। छात्राओं के हंगामे की वजह से देर रात परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। छात्राओं ने साथ में पढने वाले छात्रों पर निजी और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कहा कि उनके साथ पढ़ रहे कुछ छात्रों ने उनके निजी और आपत्तिजनक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। छात्राओं के इस आरोप और हंगामे की वजह से परिसर में अफरातफरी मच गई। देर रात तक छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था और परिसर में माहौल भी तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें - सुपौल में बड़े हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार के साथ 10 गिरफ्तार
छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं मगध मेडिकल के अधीक्षक और ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य ने मामले की पुष्टि करते हुए छात्राओं की शिकायत का संज्ञान में आने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी छात्र दोषी होंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने भी कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी छात्रों के विरुद्ध IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है।