पूर्णिया: बिहार में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध में कमी नहीं हो रही। पूर्णिया से एक खबर सामने आई है जिसे सुनने वाले लोग भी चौंक गए वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दरअसल इस मामले में एक पत्नी ने खुद ही पति की हत्या कर पहले शव को ठिकाने लगाया और फिर खुद ही थाना पहुंच गई और अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरा मामला बताया। घटना पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर वार्ड संख्य 9 की है जहां उमेश सिंह की हत्या उनकी पत्नी ने कर दी।
के हाट थाना पहुंच कर महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर शव को बोरे बांध कर ठिकाने लगा दिया है। बाद में के हाट थाना की पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को संबंधित थाना के पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं मृतक पति का शव अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। अगली सुबह बोरे में बंद शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें - पटना से छिनतई का मोबाइल करते थे नेपाल में सप्लाई, पटना पुलिस ने 4 बदमाशों को...
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर में सिर्फ पति पत्नी ही मौजूद थे जबकि उनके दो बेटे बैंगलोर में थे और एक छोटा बेटा रिश्तेदार के घर में सो रहे थे। बेटा जब घर लौटा तो उसने घर में अलग अलग जगहों पर खून फैला देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं दूसरी तरफ महिला ने खुद ही पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से 50 हजार रूपये और महिला के गांव के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने की शक की वजह से लगातार विवाद हो रहे थे और इसी वजह से महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - MDM खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबियत, बच्चों ने कहा दिया गया था खराब खाना