राहुल गांधी के द्वारा राजा महाराजाओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने

कहा राहुल गांधी इस देश को समझे कहां,

उन्होंने तो इटली ब्रिटेन को समझा है, 

जिन देशों ने भारत का नुकसान पहुंचाया राहुल गांधी ने उनको समझा है, 

भारत के इतिहास के बारे में इसके अलावा अतिरिक्त टिप्पणी की आशा भी नही की जा सकती है। 

वही तेजस्वी यादव को लेकर मंगल पांडेय ने कहा तेजस्वी यादव खुद डिप्रेशन में है 

उनका बयान यह बताता है, हताशा निराशा और जिस तरीके से जनता की उपेक्षा वो देख रहे है 

उनको दिख रहा है की 2009, 2014,2019 हो हर वक्त उनके पिता ने भी ऐसे ही वादे किए थे

चुनाव के समय जैसे आज तेजस्वी करते है और 

जिस दिन रिजल्ट आता है तो ये लोग दरवाजा बंद कर के घर में चले जाते है किसी से मिलते नही है।

4 जून को तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं हो पाएगा क्योंकि उनका स्कोर जीरो रहने वाला है।