पटनाः पूर्वोत्तर भारत के अग्रणी कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। संस्थान के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 06 एवं 100 परसेंटाईल एनटीए स्कोर के साथ बिहार टॉपर बने हैं। संस्थान के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने अलग-अलग कैटेगरी में सर्वोच्च रैंक हासिल किया है। टॉप परफ़ॉर्मर्स में शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 06, दिवय ने ऑल इंडिया रैंक 79, गौरिका ने ऑल इंडिया रैंक 164, जय ने ऑल इंडिया रैंक 231, शुभम ने ऑल इंडिया रैंक 283, कौस्तुम ने ऑल इंडिया रैंक 357, निशांत ने ऑल इंडिया रैंक 460 एवं सचिन ने ऑल इंडिया रैंक 553 हासिल किया है।

सस्थान के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम एवं मेटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक का जब बेहतरीन गठजोड़ होता है तो ही इस तरह के रिजल्ट होते हैं। मेंटर्स एडुसर्व की शिक्षा में गुणवत्ता है एवं परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है। 

सफलता का जश्न मनाते छात्र

आनंद कुमार जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का जेईई मेन 2026 का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा या जिनका चयन नहीं हुआ उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें पूरे विशवास के साथ एक और प्रयास करना चाहिए। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा जेईई (मन एवं एडवांस्ड) 2027 हेतु नया बैच 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी इस कोर्स में कक्षा 10वीं/ 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक जेईई के परफोर्मेस के आधार पर छात्रवृत्ति के साथ डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं। मेटर्स एडुसर्व में सत्र 2026-27 के लिए प्रक्रिया जारी है, जिसमें विद्यार्थियो से 12वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट एडमिशन के आधार पर छात्रवृति व लगभग निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।