गोपालगंज: बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान से ही NDA लगातार घोषणा कर रहा है कि राज्य में माफियाओं और अपराधियों की अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। नवम्बर में नीतीश कुमार की सरकार बनने के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया। सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को वैसे अपराधियों की सूची बनाने का जिम्मा सौंप दिया जिसने अपराध या अन्य तरह से अवैध चल अचल संपत्ति बनाई है। इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस ने अब तक 60 अपराधी और माफियाओं की सूची तैयार की है जिसकी सूची ED को जल्द ही सौंपने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने पूरी सख्ती के साथ रसूखदारों के नाम भी इस सूची में शामिल किया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें    -    सुरक्षा प्रहरी भर्ती परीक्षा 21 से, अभ्यर्थियों के लिए जरुरी गाइडलाइन्स जारी

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिला पुलिस ने भू-माफियाओं, अपराधियों और संगठित गिरोह चलाने वालों का नाम इस सूची में शामिल किया है। अवैध संपत्ति बनाने वाले इन माफियाओं और अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करने की दिशा में पहला कदम पूर्ण होते ही अब पुलिस इस सूची को ED को सौंपने की तैयारी कर रही है। ED के हाथ में सूची जाते ही सभी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी वहीं अचल संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन किया जायेगा

जानकारी के अनुसार इस सूची में जिले के कई बड़े और रसूखदार नाम भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सूची में गंग दयाल यादव, मुर्गा बाबा और डब्लू तिवारी समेत संगठित अपराध करने वाले गिरोह के सरगना योगेंद्र पंडित, मुकेश कुशवाहा, भूषण कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा, उमेश कुशवाहा जैसे नाम भी शामिल किये हैं। बताया जा रहा है कि सूची में शामिल ये बड़े नाम लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर कब्ज़ा करते थे और रंगदारी की मांग करते थे। अब पुलिस और ED की दोहरी मार इनके ऊपर पड़ने वाली है

यह भी पढ़ें    -    महिलाओं की भलाई चाहते हैं PM मोदी तो दे दें अपनी कुर्सी, पटना में कांग्रेस ने NDA पर लगाये कई आरोप...

YouTube Video