darsh news

सांसद पप्पू यादव को झटका! जमानत पर फैसला टला, करना पड़ेगा इंतज़ार

MP Pappu Yadav suffers setback! Bail decision postponed, wil

नवादा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आकस्मिक निधन के बाद सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तावित सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में अगली तारीख का इंतजार करना होगा, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूर्णिया के सांसद को फिलहाल राहत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने 31 वर्ष पुराने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख निर्धारित की थी। साथ ही अदालत ने सांसद की बिगड़ती सेहत को देखते हुए इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था।

यह भी पढ़ें: आज जेल, कल बेल! टी-शर्ट पहन सदन पहुंचे विधायक, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विपक्ष का बड़ा सवाल – लोकतंत्र या राजतंत्र? सरकार पर तीखा प्रहार

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें पहले आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। 6 फरवरी की रात करीब 12 बजे उन्हें वहां ले जाया गया, जहां पूरी रात वे स्ट्रेचर पर ही रहे। 7 फरवरी की सुबह उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया। इस दौरान सीने में दर्द की शिकायत पर पुलिस उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान भी लेकर गई। सभी जरूरी जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप का बड़ा खुलासा: अनुष्का से कोई संबंध नहीं, बच्चे से रिश्ता नकारा, कहा - मुझे फंसाया जा रहा है!

स्वास्थ्य में सुधार के बाद रविवार को पप्पू यादव को पीएमसीएच के कैदी वार्ड से बेऊर जेल भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नियंत्रण में है और अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं है। अब सुनवाई टलने से सांसद की जमानत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। समर्थकों और राजनीतिक हलकों की नजरें अगली तारीख पर टिकी हैं, जब अदालत यह तय करेगी कि पप्पू यादव को जमानत मिलेगी या उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल और तेज कर दी है।


Scan and join

darsh news whats app qr