darsh news

5 हजार रूपये के लिए युवक की गोली मार हत्या, घर से कॉल कर बुलाया फिर....

nalanda me hatya

नालंदा: बिहार में इन दिनों बात बात में गोली चलना और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात जैसी हो गई है। एक बार फिर नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां महज 5 हजार रूपये के लिए बदमाश ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बीती रात युवक को घर से बुला कर गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के डंबरबिगहा निवासी सौरभ कुमार कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के डंबरबिगहा गांव की है जहां बीती रात बदमाशों ने एक युवक को महज 5 हजार रूपये के लिए गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि सौरभ का किसी के यहां पांच हजार रूपये बकाया था। बीती रात उसने रूपये लौटाने के नाम पर फोन कर घर से बुलाया। वह अपने दोस्त के साथ घर से रूपये लेने के लिए गया था तभी बदमाश ने उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त ने बीच बचाव की भी कोशिश की लेकिन बदमाश घटना को अंजाम दे कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें    -    हंगामे के बीच अशोक चौधरी ने गृह मंत्री के बिहार दौरा को बताया जरुरी, शराबबंदी और लाठीचार्ज पर भी बोले...

गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में विम्स पावापुरी अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लकर सदर एएसपी नुरुल हक ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक युवक को गोली मारी गई। परिजन के द्वारा बताया जा रहा है कि बकाया रूपये मांगने पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें    -    राज्य में अपराधी को मिल रहा है संरक्षण, तेजस्वी ने कहा 'दोनों डिप्टी सीएम फेल और CM हो गए हैं कमजोर...'

नालंदा से मो महमूद आलम की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr