darsh news

राज्यसभा चुनाव के मतदान से पहले बिहार में राजनीतिक गहमागहमी तेज, RLM चीफ के घर जुटेंगे NDA के..

nda meeting at upendra kushwaha

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्म है। हालांकि चार सीटों पर NDA की जीत तो तय है लेकिन पांचवीं सीट पर महागठबंधन भी अपना दावा ठोक रहा है जबकि NDA भी अपनी पूरी कोशिश में जुट गई है। राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर जीत के लिए NDA में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और विधायकों को मतदान तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया गया है।

इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर NDA विधायक दल की बड़ी बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं दूसरी तरफ राजद ने करोड़पति उद्योगपति अम्रेंद्रधारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद अब एक सीट पर मुकाबला जबरदस्त है। इसी बीच शनिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें     -     सीएम के पहुँचने से पहले हेलिपैड पर पहुंचा सांढ, बेगूसराय में सुरक्षा में दिखी भारी चूक...

संजय झा ने सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि इसका फैसला समय आने पर बैठक में लिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा की सभी सीटों पर हमारी जीत तय है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष के कुछ लोग भी उन्हें अपना समर्थन देंगे। इसके साथ ही संजय झा ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे अब उनका क्या हुआ। AIMIM भी उनके साथ नहीं थी, अब उन्हें भरोसा है कि NDA को विपक्ष के भी कुछ विधायक समर्थन देंगे।

इधर NDA विधायक दल की बैठक से पहले लोजपा(रा) के विधायक दल की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ने की जिसमें सभी विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है। बैठक में  राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति और मतदान प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें     -     राजधानी पटना में चलाते हैं CNG वाहन, गैस के लिए अब नहीं लगना होगा लाइन में, पढ़िए...


Scan and join

darsh news whats app qr