darsh news

NEET छात्रा केस - CBI के सीन रीक्रिएशन के बाद बड़ा खुलासा, क्या कहानी में है कोई अंदरूनी ट्विस्ट?

NEET student case

NEET छात्रा की संदिग्ध रेप-मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने केस अपने हाथ में लेने के बाद जांच की रफ्तार तेज कर दी है। टीम लगातार SIT, स्थानीय पुलिस अधिकारियों, छात्रा के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच एक अहम सुराग छात्रा के भाई के मोबाइल फोन से जुड़ा सामने आया है। यह मोबाइल एक पान दुकान पर मिला था। दुकानदार के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल देकर गया और कहा कि “कोई लेने आएगा।” करीब दस मिनट बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी से पांच लोग पहुंचे और मोबाइल लेकर चले गए। दुकानदार ने बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता, लेकिन पहचान सकता है। CBI अब इस कड़ी को जोड़कर पूरी चेन समझने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: बुलडोजर गिरे गरीबों पर, माफिया घूमे बेखौफ, सदन में गूंजा शराब का मुद्दा, सरकार पर उठे नए सवाल, क्या सिस्टम हो गया फेल?

जांच एजेंसी कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है—क्या छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था? अगर हुआ तो घटना जहानाबाद में हुई या पटना में? कहीं संबंध सहमति से तो नहीं थे? परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जिस कपड़े पर स्पर्म मिलने की बात कही गई, वह पुलिस को तुरंत क्यों नहीं सौंपा गया—यह भी बड़ा सवाल है। CBI ने छात्रा के मामा को पटना मुख्यालय बुलाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की। भाई के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाला जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शराबबंदी पर एनडीए में दरार? “ शराब होम डिलीवरी हो रही है” – मांझी के बयान से बिहार की राजनीति गरमाई

5 जनवरी को जहानाबाद से पटना लौटने की पूरी घटना का सीन भी रीक्रिएट किया गया। छात्रा ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंची, करबिगहिया छोर से बाहर निकली और ई-रिक्शा से हॉस्टल के पास उतरी थी। इधर, धमकी भरे दो पत्र मिलने के बाद FSL टीम ने जहानाबाद में परिवार के घर जाकर सैंपल जुटाए हैं। लिखावट की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पत्र की हैंडराइटिंग परिवार के किसी सदस्य से मिलती-जुलती बताई जा रही है। पुलिस और CBI दोनों स्तर पर जांच जारी है।


Scan and join

darsh news whats app qr