पटना: बिहार में इन दिनों निगरानी विभाग भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय में छापेमारी कर मंसूरचक प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी और एक दलाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को अपने साथ लेकर पटना चली गई जहां उन्हें निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - पीरपैंती पॉवर प्लांट निर्माण में तेज गति से जारी है प्रक्रिया, रेलवे कॉरिडोर और सड़क निर्माण के लिए...
निगरानी विभाग की टीम के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेमम गांव निवासी पप्पू पासवान ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंसूरचक प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी जो कि भगवानपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में हैं जन वितरण प्रणाली दुकान के अंतर्गत बिक्री किये जाने वाले अनाज के लिए 25 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चार महीने का कमीशन एवं लाइसेंस नवीकरण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और डीलर सह दलाल विद्यासागर को 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल से गिरफ्तार कर लिया।
फ़िलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार दोनों कर्मियों को अपने साथ लेकर पटना चली गई जहां उन्हें विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा। इसके साथ ही दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - 'सीएम नीतीश के समर्थकों ने सोचा भी नहीं होगा कि...', सरकारी लैटर शेयर कर भड़के तेजस्वी, कहा...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट