पूर्वी चंपारण: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालांकि पुलिस और अन्य संबंधित विभाग लगातार कार्रवाई भी करती है लेकिन बावजूद इसके भ्रष्ट सरकारी कर्मियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मी को 14 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरकारी कर्मी को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई जहां पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - बिहार में सत्ता परिवर्तन पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा 'JDU के कुछ लोगों ने नीतीश को फंसा दिया है'
निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के आदापुर निवासी आफताब अंसारी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि निजी मुंशी इंतेखाब आलम हथियार लाइसेंस के सत्यापन के हेतु रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक टीम गठित की और रणनीति के तहत छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आरोपी मुन्सी को 14 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी की कार्रवाई और मुन्सी की गिरफ्तारी के बाद जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने गिरफ्तार मुन्सी को अपने साथ ले आई जहां पूछताछ के बाद विशेष निगरानी कोर्ट मुजफ्फरपुर में पेश किया जायेगा। इसके साथ ही निगरानी की टीम आगे की छानबीन में भी जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - नीतीश के फैसले पर सबकी नजर! JDU की बैठक के बाद सियासी हलचल तेज
चंदन तिवारी की रिपोर्ट