नालंदा: बिहार में इन दिनों निगरानी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और हर शिकायतों पर छापेमारी कर भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार भी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर निगरानी की टीम ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम गिरफ्तार अधिकारी को अपने साथ पटना ले कर चली गई जहां उन्हें विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें    -    इससे पहले CM नीतीश को देना होगा इस्तीफा नहीं तो चली जाएगी राज्यसभा की सदस्यता, पढ़ें क्या क्या है नियम कानून...

मामले में बताया जा रहा है कि नालंदा के नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों पर सीढी बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस योजना को शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी रिश्वत की मांग कर रही थी। इस बात की शिकायत खापुरा गांव के अजय कुमार ने निगरानी विभाग से की जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और पंचायत राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी को 12 हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रखंड पंचायत पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें    -    गया जी में CM का जनसभा खत्म होते ही खेतों में दौड़ने लगे लोग, पुलिसकर्मी भी खाते दिखे चना...

नालंदा से मो महमूद आलम की रिपोर्ट