पटना: बीते दिनों सुपौल में नगर परिषद के एक सफाई कर्मी की पिटाई मामले में बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन ने शुक्रवार को आपात बैठक की और स्थानीय थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बैठक के बाद फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अभी चार पांच दिन पहले हमारे फेडरेशन के एक महामंत्री मो असजद आलम उर्फ़ अप्पू की कुछ लोगों ने सुपौल में पिटाई कर दी और फिर थाना में जा कर उनके विरुद्ध FIR भी दर्ज करवा दिया। इसके बाद जब पीड़ित सफाईकर्मी थाना में गए तो थानाध्यक्ष ने उनका केस दर्ज नहीं किया।
बाद में जब फेडरेशन के अन्य सदस्य पहुंचे तब भी थानाध्यक्ष ने उनका केस दर्ज नहीं किया साथ ही उनके साथ बदसुलूकी भी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। बाद में हमारे फेडरेशन के सदस्यों और अन्य सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दिया तब उन्होंने हमारे सदस्य को छोड़ तो दिया लेकिन हमारी हड़ताल लगातार जारी है और हमने मांग की है कि दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि हमलोग सफाईकर्मी हैं, दलित और महादलित हैं इसलिए हमारी बात सुनी नहीं जा रही है उलटे हमारे विरुद्ध झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - गया जी में CM का जनसभा खत्म होते ही खेतों में दौड़ने लगे लोग, पुलिसकर्मी भी खाते दिखे चना...
हम बिहार के डीजीपी से मुलाकात कर अपनी मांग रखने जा रहे हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाये और दोषी अधिकारियों और अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। अगर हमारी बातें नहीं सुनी जाती है तो हम पूरे बिहार में सफाई का काम ठप कर देंगे और सभी सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई एक साजिश और सुनियोजित कुचक्र का हिस्सा है। साथ ही, मामले में अब तक गिरफ्तारी रोकने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि फिलहाल राज्यभर में एक दिवसीय हड़ताल की गई है, लेकिन यदि पुलिस की दमनकारी नीतियां जारी रहीं तो जल्द ही अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें - बिहार में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी भी...




