पटना: बिहार में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बिहार के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई, औरंगाबाद, बगहा, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर समेत कारीब आधे बिहार में शुक्रवार की शाम आंधी और बारिश हुई। कई जिलों में ओले गिरने की भी खबरें सामने आ रही है वहीं अन्य इलाकों में भी बादल छाये हुए हैं।
इससे पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम बदले रहने की आशंका जताई थी साथ ही तेज हवा चलने की भी आशंका जाहिर की थी। अब शुक्रवार को राज्य में मौसम ने करवट बदली और कई जिलों में तेज आंधी के साथ ही बारिश हुई तो कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं इस दौरान तेज बिजली भी चमकी
यह भी पढ़ें - इससे पहले CM नीतीश को देना होगा इस्तीफा नहीं तो चली जाएगी राज्यसभा की सदस्यता, पढ़ें क्या क्या है नियम कानून...
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम का हाल बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने खास कर पूर्वी बिहार और सिमांचल इलाकों के लिए आंधी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी तो दक्षिण बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 घंटे में कम होने की संभावना भी जताई थी। मौसम हो रहे बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की कड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ़ लाइन है। इसके साथ ही दिन में बढती गर्मी के कारण वातावरण में बढती अस्थिरता की वजह से भी आंधी बारिश की आशंका बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें - गया जी में CM का जनसभा खत्म होते ही खेतों में दौड़ने लगे लोग, पुलिसकर्मी भी खाते दिखे चना...




