पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बीते 8 मार्च को पार्टी की सदस्यता लेने के बाद से लगातार सक्रिय हैं। वह लगातार पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष से मुलाकात की तो वहीं शनिवार की शाम में उन्होंने प्रवक्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार पार्टी की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने की कोशिश कर रहे हैं और यही वजह है कि वे पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - निशांत ही बनेंगे नीतीश के उत्तराधिकारी, लगातार कर रहे हैं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात...
निशांत कुमार ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। निशांत पार्टी के कार्यकर्त्ता, नेता और पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न चर्चा करते हुए क्रियाकलापों की जानकारी लेते हैं साथ ही भविष्य को लेकर भी चर्चा करते हैं। बता दें कि लंबे समय से निशांत की राजनीति में आने की मांग उठ रही थी लेकिन जब सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की घोषणा की उसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली और अब लगातार सक्रिय हैं। कहा जा रहा है कि निशांत कुमार को बिहार की नई सरकार में अहम जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल में होगी सत्ता परिवर्तन या कुर्सी पर डटी रहेंगी ममता बनर्जी, BJP ने कस ली है कमर..