वृंदावन से दर्शन कर वापस लौटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत, मीडिया से बात करते हुए कहा...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इन दिनों बिहार में अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में देखे जा रहे हैं। उनकी राजनीति में एंट्री के बीच उनकी सादगी की भी खूब चर्चा होती है। अभी हाल ही में वे भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करने वृन्दावन गए थे जहां उनकी सादगी का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वृन्दावन में निशांत कुमार का बिना किसी प्रोटोकॉल और तामझाम के अकेले ही ऑटो की सवारी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें - पिछड़ा कहा जाने वाला बिहार इस मामले में बना नंबर 1, UP दूसरे स्थान पर...
इस बीच निशांत गुरुवार को वृंदावन से दर्शन कर पटना लौट आये हैं। पटना आगमन के वक्त एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि दर्शन करने गए थे। भगवान कृष्ण की धरती पर आशीर्वाद लेने गया था। उनकी लीला अपरंपार है तो उनसे आशीर्वाद लेने गया था। उनके आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इस दौरान निशांत कुमार ने बजट को लेकर पूछे गए सवाल को टाल दिया। वहीं उन्होंने अपने समर्थकों के साथ खड़ा हो कर फोटो भी खिंचवाया।
यह भी पढ़ें - होली पर घर आने के लिए नहीं मिल रही ट्रेनों में टिकट फिर भी 'No Tension', 200 बसों में टिकट बुकिंग शुरू...