darsh news

पार्टी में एंट्री के साथ ही लगातार सक्रिय हैं निशांत, अचानक पहुंचे JDU ऑफिस और...

nishant kumar pahunche jdu office

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू की सदस्यता लेने के बाद से लगातार सक्रिय हैं और वह लगातार घूम घूम कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। एक बार फिर निशांत मंगलवार को जदयू कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और समर्थन में नारेबाजी भी की। जदयू कार्यालय पहुँचने के बाद निशांत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है और मैं इसी को लेकर यहां आया था। हमने लोगों की समस्याएँ सुनी। वहीं उनके साथ मौजूद मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि निशांत कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सुनील कुमार ने निशांत कुमार को सीएम बनाये जाने की मांग को लेकर कहा कि यह तो स्वाभाविक है। इतने लंबे समय तक नीतीश कुमार ने पार्टी और बिहार को संभाला है तो निश्चित रूप अब निशांत को मौका मिलना चाहिए ताकि वह अपने पिता के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें     -      पटना में रसोई गैस के लिए लोगों की लग रही लंबी कतार, एजेंसी संचालक ने कहा 'हमारे पास है...'

बता दें कि बीते 8 मार्च को निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ली थी जिसके बाद उन्होंने अपने पिता समेत पार्टी और परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्यों से आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ भी बैठक की तथा आज उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद अब कहा जा रहा है कि निशांत कुमार को राज्य की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जायेगा जबकि जदयू कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें सीएम बनाया जाये।

यह भी पढ़ें     -      खुद कार चला लॉन्ग ड्राइव पर निकले तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर लिखा 'खुली सड़क और...'


Scan and join

darsh news whats app qr