darsh news

राज्यसभा में एंट्री के साथ निशांत करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, JDU में हो गया फाइनल...

nishant politics entry

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पिता पुत्र इसके लिए तैयार हो गए हैं और अब निशांत सीधे राज्यसभा जायेंगे। निशांत कुमार को केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की जगह राज्यसभा भेजा जायेगा। इसके साथ ही वे पार्टी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री की बात सीएम नीतीश के गृह जिला के विधायक और करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया के सामने कही।

मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली के अवसर पर मैं आप सबसे शेयर करना चाहता हूँ कि जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है वह अब होने जा रहा है। निशांत कुमार बहुत जल्द राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। लंबे अरसे से राज्य के नौजवान उन्हें राजनीति में आने का सुझाव दे रहे हैं अब उन युवाओं की इक्षा बहुत जल्द पूरी होने वाली है। हालांकि श्रवण कुमार ने उनके राज्यसभा जाने की बात नहीं कही लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि निशांत राज्यसभा में एंट्री के साथ ही सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे।

यह भी पढ़ें     -    राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग ने भी बुलाई विधायकों की बैठक, कहा 'रणनीति...'

बता दें कि 9 अप्रैल को बिहार के पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इन सीटों में दो सीटें जदयू की हैं जिस पर मौजूद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर हैं। दोनों ने दो दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं ऐसे में माना जा रहा है कि अब उनकी जगह नीतीश कुमार नए चेहरे को राज्यसभा भेजेंगे क्योंकि नीतीश कुमार का इतिहास रहा है कि वे किसी भी नेता को अधिकतम दो बार ही राज्यसभा भेजते हैं। हालांकि सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि दोनों में से किसी एक नेता को तीसरी बार भी राज्यसभा भेजा जा सकता है वहीं रामनाथ ठाकुर की जगह पर निशांत कुमार जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -    होली के अवसर पर बिहार में रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा चुनाव को लेकर भी...


Scan and join

darsh news whats app qr