पटना: भारतीय जनता पार्टी के नए बॉस नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वह होली के अवसर पर भी बिहार में रहेंगे और इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर भी मामला साफ करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उनके आगमन को लेकर तैयारी भी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 मार्च को वापस दिल्ली जायेंगे।
यह भी पढ़ें - पथ निर्माण विभाग के सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
नितिन नबीन अपने परिवार के साथ होली मनाएंगे और कई होली मिलन समारोहों में हिस्सा लेंगे। एक जानकारी के अनुसार होली के दौरान नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में भी खास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मामले में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का होली के दौरान दौरा उत्साह बढ़ाने वाला होगा। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी और गठबंधन के नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर भी मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि वह राज्यसभा चुनाव को लेकर सारी बातें क्लियर करेंगे और फिर चल रही चर्चाओं पर विराम लग जायेगा।
यह भी पढ़ें - खाड़ी देशों में युद्ध को लेकर बिहार सरकार सतर्क, प्रवासी बिहारियों के लिए जारी की