darsh news

तो पाकिस्तान भी नहीं खेलेगा टी-20 विश्वकप? PCB अध्यक्ष ने मीडिया में दिया बड़ा बयान...

pakistan bhi alag hoga t20 world cup se

2 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप शुरू होने वाला है और इस बीच एक बड़ी अनिश्चितता की बात सामने आ रही है। खबर मिल रही है कि विश्वकप से बांग्लादेश को बाहर किये जाने के बाद अब पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर सकता है। हालांकि PCB के अध्यक्ष ने इस मामले में अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार के हवाले छोड़ दिया है और कहा कि हमलोग बस आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ICC को दूसरे वैकल्पिक टीम के साथ आने वाली स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश की टीम को विश्वकप में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। उस टीम के साथ ICC अन्याय कर रही है। बांग्लादेश की टीम के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को देखते हुए अब पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट से खुद को अलग करने का मन बना रहा है। हमने अपने प्रधानमंत्री समेत सरकार के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवा दिया है और अब बस आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमारी सरकार आदेश दे देगी तो पाकिस्तान टी-20 विश्वकप खेलने से इंकार कर सकता है।

यह भी पढ़ें     -       ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, अड़ियल रवैये के बाद जय शाह ने ले लिया बड़ा फैसला...

नकवी ने मीडिया से बात करते हुए यह भी साफ कर दिया कि पाकिस्तान पूरी तरह से मन बना चुका है कि वह बांग्लादेश का साथ देने के लिए विश्वकप खेलने से पीछे हट सकता है ऐसे में ICC को दूसरे वैकल्पिक टीम के साथ तैयार रहना चाहिए। बता दें कि भारत और श्रीलंका में होने वाली टी-20 विश्वकप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से मना कर दिया था और अपने सभी मैच के लिए स्थान बदलने की मांग की थी जिसे ICC ने ख़ारिज कर दी। इसके बाद ICC ने BCB को अंतिम फैसला लेने के लिए वक्त दिया लेकिन बोर्ड ने ICC को अपने फैसले से अवगत नहीं करवाया और इस वजह से उसे विश्वकप से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें     -       "खुद को जवाब देना जरूरी था” – ईशान की धमाकेदार 32 गेंदों में 76 रन की पारी बनी मैच Winning !


Scan and join

darsh news whats app qr