Join Us On WhatsApp

"खुद को जवाब देना जरूरी था” – ईशान की धमाकेदार 32 गेंदों में 76 रन की पारी बनी मैच Winning !

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में 76 रन बनाकर किशन ने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

ishan kishan won man of the match
"खुद को जवाब देना जरूरी था” – ईशान की धमाकेदार 32 गेंदों में 76 रन की पारी बनी मैच Winning !- फोटो : Darsh News

रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में अपनी धमाकेदार वापसी की। दो साल के अंतरराष्ट्रीय वनवास के बाद किशन ने सिर्फ 32 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। मौजूदा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था। किशन ने दबाव के इस समय में भी अपने खेल का जादू दिखाया। डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद किशन का आत्मविश्वास चरम पर था। उन्होंने मैच के दौरान कई छक्के और चौके लगाकर भारतीय टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया। किशन की इस पारी ने टीम को 15.2 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।



मैच  के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर किशन ने कहा, “मैंने खुद से पूछा, क्या मैं फिर से इंडिया की जर्सी पहन सकता हूं और परफॉर्म कर सकता हूं? मेरे पास इसका साफ जवाब था। मुझे बस रन बनाने थे और खुद को साबित करना था कि मेरी बल्लेबाजी कहां खड़ी है। डोमेस्टिक क्रिकेट मेरे लिए बहुत जरूरी था और इससे मुझे आत्मविश्वास मिला।”



किशन की यह पारी भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं थी। उनके खेलने के अंदाज और तेजतर्रार स्ट्रोक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी किशन की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आक्रामक खेल पूरे मैच का रुख बदल देने वाला था। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में बड़ा कदम रखा है और किशन की वापसी से टीम को नई ताकत मिली है। फैंस अब ईशान किशन के भविष्य के प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp