गया जी: बिहार में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। बिहार पंचायत चुनाव में बिहार निर्वाचन आयोग कई नए प्रयोग करने जा रहा है वहीं खबर मिल रही है कि परिसीमन में भी बदलाव किया जा सकता है। पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को चुनाव से संबंधित कई निर्देश जारी किया है तो दूसरी तरफ बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी कई मामले स्पष्ट कर दिए है।
शनिवार को गया जी के टनकुप्पा में मीडिया से बात करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है और इस बार परिसीमन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव को लेकर कहा कि यह पहले की तरह निर्धारित नियमों के अनुसार ही होगा। साथ ही मंत्री ने चुनाव समय पर कराये जाने का दावा करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है और पंचायत चुनाव में कोई देरी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें - ईद के अवसर पर राजद कार्यालय में छुट्टी, कभी होती थी हजारों की भीड़, आखिर क्या है वजह...
मीडिया से बात करने से पहले मंत्री दीपक प्रकाश ने टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना गांव पहुंचे जहां उन्होंने विवादित पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया एवं अंचलाधिकारी से जमीन की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से निर्माण कार्य शुरू की जाये। बता दें कि जिस जमीन पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है उस पर ग्रामीणों ने पहले रोक लगा दी थी। बाद में जमीन की मापी कराई गई जिसमें यह साफ हो गया कि उक्त स्थल सरकार की है तब ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन निर्माण बनने की सहमति दी और अब दुबारा कार्य शुरू किये जाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - निशांत ही बनेंगे नीतीश के उत्तराधिकारी, लगातार कर रहे हैं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात...