darsh news

NEET छात्रा के परिजन की हत्या के लिए 7 करोड़ में दी गई है सुपारी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए नीतीश-विजय सिन्हा से...

pappu yadav ne kiya bada dava

पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों नीट छात्रा की मौत मामले में अब सीएम नीतीश ने CBI जांच की मांग की है, जिसके बाद अब इस मामले ने नया मोड़ लिया है। मामला सामने आने के बाद शुरू से ही इस मामले को जोरशोर से उठा रहे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने CBI को केस ट्रांसफर किये जाने की बात पर नीतीश सरकार को धन्यवाद तो दिया है साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अब इस मामले में छात्रा के परिवार की हत्या करवाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बिहार सरकार से छात्रा के परिजन को सुरक्षा दिए जाने की मांग की और दावा किया कि इस मामले में करोड़ों रूपये खर्च कर सुपारी दे दी गई है और जल्द ही छात्रा के परिजनों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

7 करोड़ में दी गई सुपारी

पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान सनसनीखेज मामला सामने लाते हुए कहा कि यह आशंका है कि पुलिस छात्रा के परिवार को किसी मामले में फंसा देगी या फिर उनकी हत्या करवा सकती है। उन्होंने कहा कि यह बात मुझे छात्रा की मां ने कहा है इसलिए हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से आग्रह करता हूं कि छात्रा के परिवार को सुरक्षा दी जाये। पप्पू यादव ने कहा कि हॉस्टल और हॉस्पिटल के मालिकों ने पैसा जमा कर उत्तर प्रदेश के शूटर को सुपारी दी गई है। इस मामले में उन्होंने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ मनीष रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में 7 करोड़ रूपये जमा किये गए हैं और उत्तर प्रदेश के शूटर को सुपारी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह क्लियर नहीं है कि किसकी हत्या की सुपारी दी गई है लेकिन यह स्पष्ट है कि सुपारी दी गई है।

यह भी पढ़ें       -        NEET छात्रा मामले की होगी CBI जांच, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'CM ने...'

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से की मांग

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने विपक्ष के नेताओं और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से आग्रह की कि आप परिवार के पास गए और उसके साथ खड़े रहे अब उस परिवार को बचाने की भी कष्ट करें। उन्होंने कहा कि मैंने विजय सिन्हा से फोन पर बातचीत भी की है और मुझे उम्मीद है कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे। पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि पुलिस ने नीतीश कुमार के शासनकाल को कलंकित किया है। बिहार पुलिस की दो महत्वपूर्ण एजेंसी SIT और CID किसी के दबाव में फेल हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और वैज्ञानिक रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि के बाद भी नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी परिवार को कह रहे हैं कि आप मान लो कि बच्ची ने आत्महत्या की है।

देर आये लेकिन दुरुस्त आये नीतीश-सम्राट

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारी एक मृतिका छात्रा के परिवार और मां को घेर कर बड़े नेता के पास ले जाने का दबाव बनाते हैं, यह किस नियम के तहत है। परिवार को पिछले दरवाजे से क्यों ले जाया गया। इस मामले डॉ सतीश रंजन और प्रभात हॉस्पिटल की पूरी भूमिका है। इस मामले में किस नेता और अधिकारी की संपर्कता है इसकी जांच होनी चाहिए। इतने दिनों के बाद सम्राट चौधरी और नीतीश जी देर आये लेकिन दुरुस्त आये। दोनों ने स्वीकार कर लिया है कि पुलिस बिल्कुल निकम्मी है और निर्दोष को फंसा कर सही आदमी को जेल भेजती है, गलत को फंसाती है। पुलिस राजनीतिकरण का एक उदहारण हो गई है और जमीन, दलाल, सेक्स रैकेट, बालू, सड़क माफियाओं को संरक्षण देती है और उनसे पैसे खाती है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने

यह भी पढ़ें       -         NEET छात्रा मौत का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, आज सुबह ही CM ने की है CBI जांच की सिफारिश...


Scan and join

darsh news whats app qr