darsh news

पटना में जल्द ही खुलेगा जहाज मरम्मत सेंटर, बजट में घोषणा से पहले ही राज्य सरकार ने कर दी थी जमीन का आवंटन...

patna me jahaj repairing center

पटना: देश के इतिहास में पहली बार 1 फरवरी को रविवार को देश का बजट पेश किया गया। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार की राजधानी पटना में जहाजों के रिपेयरिंग सेंटर का एलान किया है। जहाज रिपेयर सेंटर निर्माण के लिए सरकार ने पहले ही 5 एकड़ की जमीन आवंटित कर दी है जहां करीब 300 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए कुर्जी में गंगा नदी के किनारे जमीन आवंटित की है। इसका एलान इससे पहले पीएम मोदी ने सितंबर 2025 में किया था जिसके बाद राज्य की सरकार ने जमीन चिह्नित कर आवंटित भी कर दिया और अब बजट में इसके लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें       -         UGC पर राजधानी में फिर बवाल, सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे, तोड़ी पुलिस की बैरीकेडिंग...

पटना में जहाज रिपेयरिंग सेंटर के निर्माण से एक तरफ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो दूसरी तरफ बिहार में जलमार्ग से परिवहन में भी बढ़ोतरी होगी। राजधानी पटना में जहाज रिपेयरिंग सेंटर का निर्माण इनलैंड वाटरवेज़ अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया जायेगा। IWAI के अनुसार यह सेंटर नेशनल वाटरवे 1 पर चलने वाले इनलैंड जहाजों के रखरखाव और टर्नअराउंड एफिशियंसी में सुधार करेगा। इससे पहले जहाजों का मरम्मत केवल कोलकाता और वाराणसी में की जाती थी लेकिन अब यह सुविधा पटना में शुरू होने से आसपास के अन्य प्रदेशों के जहाज भी मरम्मत के लिए आयेंगे। इस सेंटर में एक साथ चार जहाजों का मरम्मत की जा सकती है। इसके लिए लिफ्ट लगाया जायेगा ताकि जहाज को गंगा नदी से सीधे उठा कर रिपेयर किया जा सके।

यह भी पढ़ें       -         NEET छात्रा के पिता को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, मिला एक अलग ही विकल्प...


Scan and join

darsh news whats app qr