महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का हुआ प्लेन क्रैश….लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहा था। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान जैसे ही बारामती के आसपास लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, अजित पवार इस विमान में सवार थे या नहीं, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामले में बड़ा ट्विस्ट: DNA सबूत के बाद अब POCSO एक्ट की एंट्री, खुलने वाला है सच !!
विमान हादसे की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। एनसीपी के नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है, ताकि किसी तरह की अफरातफरी न फैले। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम विमान के मलबे की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस पूरे मामले पर प्रशासन और एनसीपी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।