darsh news

राज्यसभा चुनाव LIVE : अनंत सिंह भी पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी बोले- हमने लड़ना पसंद किया है ना कि झुकना

rajyasabha election live

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। तेजस्वी यादव और राजद के तमाम विधायक पहुँच चुके हैं साथ ही अनंत सिंह भी राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए विधान सभा पहुँच चुके हैं , आपको बता दे, सभी 243 विधायक शाम 4 बजे तक अपने वोट डाल सकेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही नतीजे सामने आ जाएंगे।

इस बार राज्यसभा की 5 सीटें खाली हैं और मैदान में 6 कैंडिडेट्स हैं। एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। NDA के पास कुल 202 विधायक हैं, जिसके चलते चार प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 5वीं सीट पर मुकाबला अभी भी टककर का है। इस सीट के लिए NDA और महागठबंधन के बीच जोरदार लड़ाई हो रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव LIVE: वोटिंग शुरू, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में टक्कर—शाम तक साफ होगी तस्वीर

राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Darsh से बातचीत में कहा, “हम जीत रहे हैं। बीजेपी से हमेशा लड़ते रहने की बात कही। ये अफवाह है कि कांग्रेस के 2 विधायक गायब हैं। NDA के भी काफी विधायक नहीं आए हैं। चुनौति सामने है और हमने लड़ना पसंद किया है ना कि झुकना।”

यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव आज: चार सीटें लगभग तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला; वोटिंग से पहले रिटर्निंग ऑफिसर का ट्रांसफर

तेजस्वी के साथ भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि शाम तक नतीजा आ जाएगा और साफ हो जाएगा कि कौन किस सीट पर जीत रहा है। बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच आज शाम तक राज्यसभा की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।



Scan and join

darsh news whats app qr