darsh news

गया की ओर जा रही तीर्थ यात्रियों की बस से ट्रक की भयंकर टक्कर ….. जानें किस तरह हुआ हादसा

road accident in sasaram

सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। सासाराम के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुहार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तमिलनाडु से आए तीर्थ यात्रियों को लेकर गया जा रही एक यात्री बस की समानांतर चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: परिवहन विभाग सख्त: 40 परिवहन अधिकारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज….जरूर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री तमिलनाडु के आलमपुर के अडंबा क्षेत्र के रहने वाले हैं और गायत्री परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये सभी पहले हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचे थे और वहां से बस द्वारा गया की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान जमुहार के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस और ट्रक करीब दो किलोमीटर तक एक-दूसरे से घिसटते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में जब कचरा फेंकने पहुंचे लोग रह गए दंग… कचरे में पड़ी थी एक ….. पूरी खबर पढ़ें

इस हादसे में कांचीपुरम निवासी 80 वर्षीय रामो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में 9 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमुहार स्थित Narayan Medical College and Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Scan and join

darsh news whats app qr