darsh news

साईरन बजाते पहुंची पुलिस और चलने लगी गोलियां, दिनदहाड़े टली बड़ी लूट की घटना...

rohtas me firing

रोहतास: बिहार के रोहतास से बड़ी खबर है जहां पुलिस की तत्परता से एक बड़ी लूटपाट की घटना टल गई। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलियां भी चली लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। हालांकि स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं जबकि पुलिस ने मौके से गैस कटर के साथ ही कारतूस समेत अन्य कई चीजें बरामद की है। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

घटना रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है जहां कुछ बदमाश एक स्कार्पियो कार में सवार हो कर स्टेट बैंक का एटीएम लूटने पहुंचे थे। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को लग गई और काराकाट थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अपराधी गाड़ी में सवार हो कर भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें    -   लिखित परीक्षा में सॉल्वर और शारीरिक परीक्षा में खुद पहुंचे अभ्यर्थी, अब तक तीन दर्जन से अधिक गिरफ्तार...

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि पुलिस ने मौके से एटीएम मशीन उखाड़ने वाला मशीन समेत गैस कटर, एक खोखा और अन्य कई चीजें बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें    -   सोनपुर एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा से खुश हैं सारण के सांसद, रूडी ने कहा 'मेरा सौभाग्य है कि...'

रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr