darsh news

बिहार का सामान्य प्रशासन विभाग हो गया ISO सर्टिफाइड, CM नीतीश को...

samanya prashasn vibhag

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए विभागीय सुधार एवं नवाचार हेतु अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री वर्ष 2005 से सामान्य प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।

ज्ञातव्य है कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा 12 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया है, जो वर्ष 2029 तक वैध रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में कार्यस्थल के नवीनीकरण, सुव्यवस्थितीकरण, विभागीय कार्य प्रणाली में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शिता तथा नवाचार को प्राथमिकता देते हुए ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में सतत् प्रयास किए गए हैं।

यह भी पढ़ें     -        बिहार के कलाकारों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, इन कलाकारों को मिलने लगा पेंशन...

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डीजीएम तरूण स्वरूप एवं आफताब आलम सहित सामान्य प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें     -        बिहार में परिवहन की नई क्रांति, रेल, सड़क, हवाई के बाद अब इस माध्यम से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार...


Scan and join

darsh news whats app qr