darsh news

अपराधी चले जाएँ नेपाल की तराई में या जाना पड़ सकता है कहीं और, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को फिर...

samrat chaudhary

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण में तीन दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक तरफ किसानों की आमदनी दुगुनी करने का वादा किया तो दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण में बंद पड़े चीनी मिलों को इसी वर्ष शुरू करवाने का भी वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर अपराधियों को बड़ी चेतावनी दी और कहा कि या तो नेपाल की तराई में चेल जाओ या फिर जेल में जाना पड़ेगा, इतना ही नहीं संभव है कि कहीं और भी जाना पड़ जाये।

यह भी पढ़ें       -     बिहार को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, खोले जायेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय...

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को पहुँचाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि NDA सरकार का लक्ष्य है बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना। इसके लिए हम तेजी से उद्योग लगा रहे हैं साथ ही सभी जिलों में बेहतर ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित कर रहे हैं। रक्सौल में एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है और मैं आज आपसे वादा करता हूँ कि मोतिहारी में भी एक एयरपोर्ट होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्वी चंपारण के बंद पड़े चीनी मिलों को लेकर कहा कि आज मैं एक और वादा कर रहा हूँ कि बंद पड़े चीनी मिलों को शुरू करने का काम इसी वर्ष शुरू कर दिया जायेगा।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को सीधी चेतावनी दी और कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करना है और इसके लिए मैं अपराधियों को स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि नेपाल की तराई में चले जाओ या फिर बिहार की जेल में रहना होगा। इतना ही नहीं मैं वादा नहीं कर सकता लेकिन संभव है कि आपको कहीं और भी जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ही अपराधियों को चेतावनी दे रहा हूँ और पुलिस इसी तरह की कार्रवाई भी कर रही है।

यह भी पढ़ें       -     CM ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला को लेकर भी...

पूर्वी चंपारण से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr