बिहार की राजनीति मी आज नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सम्राट चौधरी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जहां राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सम्राट चौधरी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता Vijay Kumar Chaudhary और Bijendra Prasad Yadav डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शिरकत कर सकते हैं, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।
यह भी पढ़ें : आज का दिन कैसा रहेगा? इन राशियों पर मेहरबान हैं ग्रह, कुछ रहें सावधान
शपथ लेने के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खास बात यह है कि यह बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार होगी, जो राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत देती है। यह राजनीतिक परिवर्तन तब संभव हुआ जब Nitish Kumar ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। करीब 20 वर्षों तक बिहार की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार के कार्यकाल के बाद अब नई नेतृत्व शैली की शुरुआत मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : CM सम्राट के साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव लेंगे डिप्टी CM पद का शपथ, मंत्रिमंडल की सूची नहीं हुई तैयार
56 वर्षीय सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर तीन दशकों से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा और राजद व जदयू के साथ काम करने के बाद 2017 में भाजपा का दामन थामा। संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर डिप्टी सीएम तक के पदों पर रह चुके हैं। नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से शासन चलाने की कला सीखी है और अब वे उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों से प्रेरित होकर बिहार को समृद्ध बनाने का संकल्प भी दोहराया।