पटना: बिहार के इतिहास में पहली बार भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। मंगलवार को सम्राट चौधरी को NDA विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया और अब वह बुधवार को पद की शपथ लेंगे। मंगलवार की शाम नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने माला पहना कर और मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और NDA को मैं धन्यवाद देता हूं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी समेत सब लोगों ने मिल कर मुझे बिहार की समृद्धि का रास्ता खोलने का मौका दिया है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के खुश दिखने के सवाल पर कहा कि वह हमारे नेता रहे हैं। नीतीश जी का मागदर्शन हमेशा लेते रहेंगे। प्रधानमंत्री जी का निर्देश और नीतीश कुमार जी इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं तो उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वहीं पीठ थपथपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे छोटा हूं, अच्छे भी और खट्टे मीठे भी संबंध रहे हैं, 30 वर्षों का संबंध है। लेकिन उन्होंने सब दिन मुझे प्यार दिया और पूरा NDA का नेतृत्व प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार जी के सहयोग से बिहार आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें - आखिर 9 वर्षों में ही सम्राट कैसे बने शीर्ष नेतृत्व की पहली पसंद? कभी नीतीश के भी थे कट्टर विरोधी
वहीं इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि बिहार में जिस तरह से NDA के सरकार में विकास के आयाम जोड़े हैं उसी आयाम को आगे बढ़ाने का काम अब सम्राट चौधरी को मिला है। पहले भी बिहार में NDA की सरकार थी अब भी NDA की सरकार है। यह जरुर है कि भाजपा का सीएम मिला है, सभी घटक दल के नेता और कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें - सम्राट ने 56 वर्षों बाद तोडा यह रिकॉर्ड, कर्पूरी ठाकुर के बाद पहली बार किया ऐसा