पटना: बिहार के लिए आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। आज बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है जबकि करीब 20 वर्षों से सत्ता में काबिज नीतीश कुमार अपना पद आज छोड़ेंगे। इस्तीफा देने से पहले सीएम नीतीश ने अंतिम बार आज कैबिनेट की बैठक की और फिर अब भाजप में विधायक दल की बैठक जारी है। इस बीच खबर मिल रही है कि जदयू ने अपने विधायक दल की बैठक को आज टाल दिया है।

सूत्रों से खबर मिल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार फ़िलहाल सरकार में कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि जदयू के वरिष्ठ नेता उन्हें समझाने में लगे हैं लेकिन निशांत मानने को तैयार नहीं है। निशांत का कहना है कि वे पहले विधायक या विधान पार्षद बन जाएँ फिर सरकार में जिम्मेदारी लेंगे। निशांत के अड़े रहने की वजह से जदयू ने अपना विधायक दल का नेता चुनने के सवाल को ही टाल दिया है। अब कहा जा रहा है कि निशांत अगर अंत तक नहीं माने तो फिर 15 अप्रैल को नीतीश कुमार किसी एक या दो नेता को डिप्टी सीएम बनायेंगे।

यह भी पढ़ें    -     CM हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा! NDA में मंथन तेज, शाम 4 बजे खुलेगा नए CM का राज

बता दें कि नीतीश कुमार हर बार विधान परिषद के सदस्य के रहे हैं और इसी आधार पर वह मुख्यमंत्री भी बनते रहे हैं। फ़िलहाल तो नीतीश कुमार ही विधान मंडल दल के नेता हैं लेकिन उन्होंने पहले ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अब आज सीएम पद से भी इस्तीफा दे देंगे जिसके बाद जदयू को विधान मंडल में नया नेता चुनना होगा। उधर दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल का बैठक कर रही है जिसमें नेता का चुनाव किया जायेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की नई सरकार में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री होंगे जबकि सीएम नीतीश के बेटे निशांत का नाम उप मुख्यमंत्री के रूप में सामने आ रहा है। अगर जदयू की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाये जाते हैं तो फिर विजेंद्र यादव, विजय चौधरी और श्रवण कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। अब देखने वाली बात है कि निशांत सरकार में जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होते हैं या नहीं। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार की जगह विधान मंडल में नेता का भी चुनाव किया जाना है जिसके लिए संजय गांधी, ललन सर्राफ और नीरज कुमार का नाम आगे आ रहा है।

यह भी पढ़ें    -     शिवराज सिंह चौहान और नितिन नवीन का पटना आगमन, 3 बजे नीतीश देंगे इस्तीफा - क्या सम्राट चौधरी के नाम पर हो गई है 100% सहमति?

YouTube Video