darsh news

दिल्ली जाने से पहले नीतीश पूरी करेंगे बिहार में अपनी समृद्धि यात्रा, अगले चरण का कार्यक्रम हुआ जारी...

पटना: बिहार में एक तरफ राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने से पहले अपनी समृद्धि यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। शनिवार को तीसरे चरण की यात्रा समाप्ति के बाद अब वे एक बार फिर से चौथे चरण की यात्रा के लिए निकलेंगे। सीएम नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में 17 मार्च से निकलेंगे। वह अपनी यात्रा की शुरुआत भागलपुर और बांका से करेंगे जबकि यात्रा की समाप्ति 20 मार्च को होगी।

सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम 17 मार्च को भागलपुर और बांका जायेंगे, जबकि 18 मार्च को जमुई और नवादा, 19 मार्च को मुंगेर और लखीसराय तथा 20 मार्च को गया जी और औरंगाबाद जायेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। वहीं स्थानीय लोगों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें     -    जीत के दावे से परिणाम का इंतजार तक, वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे 3 विधायक तो तेजस्वी ने कहा...

बता दें कि सीएम नीतीश ने अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर राज्यसभा जाने की घोषणा की है जिसके लिए आज मतदान भी जारी है। सीएम नीतीश राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही अपनी अधूरी समृद्धि यात्रा पूरी करने में जुट गए और तीसरे चरण के तहत उन्होंने कई जिलों का दौरा किया। अब वे चौथे चरण में एक बार फिर चार दिनों में 8 जिलों का दौरा करेंगे और वहां सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की इक्षा जताने के साथ ही लोगों को यह भी वादा किया है कि उनकी सिर्फ भूमिका बदलने जा रही है लेकिन वह बिहार के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। वह राज्य की नई सरकार को भी अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे तथा बिहार के लोगों से भी जुड़े रहेंगे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सीएम नीतीश अपने पद से कब इस्तीफा देंगे लेकिन कहा जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश इस्तीफा देंगे और उसके बाद फिर नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा।

यह भी पढ़ें     -    तेजस्वी से मिलने पहुंची मांझी की बहू और समधन, मचा सियासी घमासान, पार्टी ने दी सफाई


Scan and join

darsh news whats app qr