darsh news

गिरिराज सिंह अब चलेंगे Y+ सुरक्षा घेरे में तो ललन सिंह और तेजस्वी यादव..., कई माननीयों की श्रेणीगत सुरक्षा खत्म...

security update in bihar

पटना: बिहार में कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने और कम करने संबंधी आदेश अब बिहार पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष शाखा ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिख आगे की कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिख कर सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

सरकार के निर्णय के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा Y श्रेणी से बढ़ा कर एस्कॉर्ट के साथ Y+ कर दी गई है जबकि जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन को अब X श्रेणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को BR वाहन के साथ Z श्रेणी, MLC संजय कुमार सिंह की सुरक्षा Y श्रेणी से अपग्रेड कर एस्कॉर्ट वाहन के साथ Y श्रेणी, हरनौत के पूर्व विधायक ई सुनील को X श्रेणी, नवादा के सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा Y से बढ़ा कर Y+, जमुई के सांसद अरुण भारती को Y+, अमौर के विधायक अख्तरुल इमान को Y श्रेणी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को Z श्रेणी तथा भोजपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

यह भी पढ़ें     -       बिहार का एक ऐसा पंचायत जहां 80 प्रतिशत महिलाएं हैं आत्मनिर्भर, मुखिया ने बदल दी सबकी किस्मत...

सरकार ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से कम कर Y+, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और कटिहार के पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा Y श्रेणी से कम कर X श्रेणी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा Y+ से कम कर X श्रेणी, पटना साहिब के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा Z श्रेणी से घटा कर Y श्रेणी कर दी गई है। इसके साथ ही औरंगाबाद के पूर्व विधायक राजेश कुमार, दरभंगा के MLC मदन मोहन झा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है।

यह भी पढ़ें     -       संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 35 से अधिक पार्टी के सांसदों ने रखी अपनी मांगें...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr