Join Us On WhatsApp

संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 35 से अधिक पार्टी के सांसदों ने रखी अपनी मांगें...

कल से संसद का बजट सत्र शुरू होगा. बजट सत्र शुरू होने से पहले सफल और सकारात्मक संचालन के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें 25 से अधिक पार्टी के सांसदों ने शिरकत की. इस दौरान सांसदों ने अपनी अपनी मांगें रखी...

all party meeting
संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 35 से अधिक पार्टी के सांसदों ने रखी अपनी मांगें...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: बुधवार से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले सदन संचालन हेतु आपसी समन्वय और चर्चाओं के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जिसमें 35 से अधिक पार्टी के सांसद शामिल हुए। इस दौरान बजट सत्र सकारात्मक और सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई। 

सकरात्मक सदन संचालन पर चर्चा

बैठक में सभी पार्टी के सांसदों ने अपनी अपनी बातें रखी और सरकार के साथ सकारात्मक रूप से सदन चलाने की सहमति भी दी। इस दौरान भारत यूरोपियन संघ के फ्री ट्रेड अग्रीमेंट पर चर्चा, ओडिशा में संकट में फंसे किसान और भाजपा शासित राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन समेत अन्य कई मांग सांसदों ने रखीं। वहीं बैठक के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने सदन के दौरान बहस के लिए अपने एजेंडे भी बताये।

यह भी पढ़ें     -        प्रत्येक प्रखण्ड में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज खोला जायेगा- मुख्यमंत्री

सभी दलों ने रखी अपनी अपनी मांग

सर्वदलीय बैठक के बाद शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविन्द सावंत ने कहा कि सभी ने अपने अपने राज्यों के हिसाब से अपनी मांगें रखी है। प्रदुषण, SIR, बढती बेरोजगारी जैसे कई और भी बड़े मुद्दे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इस बजट से किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। बजट सिर्फ संपत्ति वालों के लिए है। वहीं आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने फॉरेन पॉलिसी पर सरकार की विफलता की बात उठाई है। इस मुद्दे में बांग्लादेश के मुद्दे समेत अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में बार बार अपमानजनक बातें करने संबंधी अन्य कई बातें भी हैं।

राष्ट्रपति के संबोधन से शुरू होगा सदन

वहीं बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार अपना एजेंडा शेयर करती है। सदन में विपक्ष को बोलने की पूरी आजादी है और वह दी भी जाएगी लेकिन उन्हें सरकार की बातों को सुनना भी जरुरी है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। इसके साथ ही केंद्रीय बजट एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। इसके साथ ही सत्र के दौरान केंद्र सरकार 9 विभिन्न विधेयक भी सदन में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें     -        चुनाव के दो महीने डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, बिहार के शीर्ष नेतृत्व की करेगी छुट्टी, कन्हैया-पप्पू...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp