2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘किंग’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म का पोस्टर या टीज़र नहीं, बल्कि शूटिंग में आई नई बाधा है। पहले शाहरुख खान की चोट के कारण फिल्म की शूटिंग रुकी थी, और अब मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात ने मेकर्स की प्लानिंग को बड़ा झटका दे दिया है।

दरअसल, फिल्म का एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस दुबई के रेगिस्तान में शूट किया जाना था। 9 अप्रैल से शुरू होने वाला यह शेड्यूल लगभग एक हफ्ते में पूरा किया जाना था। मेकर्स ने इसके लिए सभी जरूरी परमिशन भी हासिल कर ली थी और तैयारियां पूरी थीं। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कास्ट और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस शेड्यूल को रद्द करने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश की नियत ने बिहार को दिए तीन सुपर स्ट्रक्चर, इस अवार्ड के लिए चयनित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म के इस महत्वपूर्ण हिस्से को मुंबई में ही शूट किया जाएगा। इसके लिए विले पार्ले में बड़े पैमाने पर रेगिस्तान का सेट तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस सेट को इतना वास्तविक बनाया जा रहा है कि दर्शकों को असली लोकेशन का ही अहसास होगा। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस एक्शन सीक्वेंस को बेहद ग्रैंड बनाने की तैयारी में हैं। मुंबई में शूट करने का एक फायदा यह भी होगा कि डायरेक्टर को लाइटिंग, कैमरा एंगल और अन्य तकनीकी पहलुओं पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, जिससे सीन को और भी प्रभावी बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : IPL में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला… क्या गिल रोक पाएंगे अय्यर का प्लान? जानें कौन है किस से बेहतर ?

‘किंग’ पहले से ही अपने स्केल और स्टार पावर को लेकर चर्चा में है। ऐसे में शूटिंग में आ रही चुनौतियों के बावजूद मेकर्स फिल्म को किसी भी तरह से भव्य और शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।