बॉलीवुड में बड़ी ओपनिंग्स का इंतज़ार हमेशा रहता है, लेकिन इस बार Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आते ही सारे रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। जिस धमाके की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उससे भी कहीं आगे निकल गई है और इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपनी ताकत दिखा दी थी। बुधवार को हुए प्रीव्यू शोज में ‘धुरंधर 2’ ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था, जिससे साफ हो गया था कि ओपनिंग बेहद बड़ी होने वाली है। लेकिन गुरुवार को रिलीज के दिन जो हुआ, उसने सभी अनुमानों को छोटा साबित कर दिया।

सुबह से ही सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली और ज्यादातर शोज हाउसफुल रहे। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 120 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें से लगभग 102 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन बताया जा रहा है। खास बात ये है कि सिर्फ हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने लगभग 99 करोड़ रुपये कमा लिए, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

ओवरसीज मार्केट में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कम नहीं रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 48 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़े आने पर इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड में नई इतिहास रच दिया है। अब सबकी नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां ये और बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।




