darsh news

30वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए पं शीलभद्र याजी, प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण...

shilabhadra yaji

पटना: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वतंत्रता सेनानी पं शीलभद्र याजी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता सेनानी पं शीलभद्र याजी की पुण्यतिथि पर पं शीलभद्र याजी मेमोरियल वोकेशनल शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

यह भी पढ़ें       -        अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रहे 25 नए...

इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत पं याजी के बलिदान और साहस की चर्चा की। लोगों ने कह अकी राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका एवं देश के नवनिर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। इस दौरान विधायक अरुण कुमार साह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार, बख्तियारपुर के डीएसपी आयुष श्रीवास्तव, अच्युतानंद याजी, श्यामानंद याजी, रामानंद शर्मा एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें       -        बुलडोजर पर पत्थर भारी: अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम को हटना पड़ा पीछे फिर तो...


Scan and join

darsh news whats app qr