darsh news

35 की उम्र के बाद स्किन की झुरियों और डलनेस से मिलेगी छुट्टी, घर पर ही बनाएं आसान फेस पैक

face pack for skin care

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की त्वचा में बदलाव नजर आने लगते हैं। खासतौर पर 35 साल के बाद कई महिलाओं को फाइन लाइंस, ढीलापन, रूखापन और चेहरे की चमक कम होने जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं के चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन भी दिखने लगते हैं। ऐसे में स्किन को फिर से हेल्दी बनाने के लिए महिलाएं अक्सर ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं, लेकिन यह हर महीने जेब पर भारी पड़ता है। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही स्किन केयर करना चाहती हैं, तो यह नेचुरल फेस पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेस पैक को महीने में दो बार इस्तेमाल करने से चेहरे की डलनेस कम होती है और स्किन में कसाव महसूस होता है।

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच बेसन या चावल का आटा, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक विटामिन ई कैप्सूल, थोड़ा एलोवेरा जेल और जरूरत अनुसार गुलाब जल लें।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

एक साफ कांच के बाउल में सभी सामग्री डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद जब यह हल्का सूख जाए, तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।

ब्लैक हेड्स हटाने में भी मददगार

फेस पैक हटाने के बाद स्किन सॉफ्ट हो जाती है। ऐसे में नाक के आसपास मौजूद ब्लैक हेड्स को आसानी से हटाया जा सकता है, जिससे चेहरा ज्यादा क्लीन और स्मूद दिखता है।

ड्राईनेस से बचने के उपाय

अगर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा रूखी महसूस हो, तो फेस वॉश के बाद गुलाब जल से हल्की मसाज करें। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और नेचुरल ग्लो लौट आता है।यह घरेलू उपाय न सिर्फ स्किन को टाइट बनाता है, बल्कि चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: पिता के कारण जीवन भर दुःख झेलती रहीं द्रौपदी, जानिए कारण

Scan and join

darsh news whats app qr