शुक्रवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर नरमी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा 27 मार्च 2026 की सुबह जारी ताजा रेट्स के अनुसार, निवेशकों और ग्राहकों को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन राहत मिली है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना गिरकर 1,43,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह 995 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 1,43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, आम ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा प्रचलित 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का रेट भी घटकर 1,31,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : मोतिहारी में ‘सिलेंडर संग्राम’! बरियारपुर चौक पर क्यों फूटा लोगों का सब्र?
चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव अब घटकर 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पिछले कारोबारी दिनों की तुलना में कम है। लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो शादी या निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट्स देशभर में मान्य होते हैं और इनमें GST शामिल नहीं होता है। स्थानीय बाजारों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : तेल संकट के बीच भारत का बड़ा दांव ! टैक्स कट, सप्लाई पर सरकार का बड़ा दावा—सच क्या है?
बता दें कि गुरुवार (26 मार्च) को राम नवमी के अवसर पर अवकाश होने के कारण सर्राफा बाजार बंद रहा और रेट्स जारी नहीं किए गए थे। ऐसे में शुक्रवार को जारी ताजा भाव बाजार की नई दिशा का संकेत दे रहे हैं।